वाराणसी
एयर शो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी 25 अक्टूबर को काशी में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, तीनों सेना के प्रमुख, कई देशों के राजदूत आदि उपस्थित रहेंगे। आयोजन में इसके अलावा भी तमाम गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे।
हालांकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 24 अक्टूबर को ही काशी आ जाएंगे। वह एयरपोर्ट से सीधे नमो घाट पहुंचेंगे और एयर शो में भाग लेंगे। शो के बाद वह मीरजापुर चले जाएंगे। वहां वह मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करेंगे। मीरजापुर में ही रात्रि विश्राम के बाद वह अगले दिन वापस वाराणसी आएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री के साथ दोबारा एयर शो में शामिल रहेंगे।
एयर शो के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किया गया है। नाव के संचालन पर रोक है। एनडीआरएफ के जवान नदी के दोनों किनारों पर लगातार नमो घाट से लेकर दशाश्वमेध, अस्सी तक चक्कर लगाते रहे हैं। राजघाट का पुल भी सुबह नौ बजे बंद कर दिया गया।
प्रमुख व्यवस्थाएं
अस्थायी पुलिस थाने-79
32 जोन, 50 सेक्टर और 80 सब-सेक्टर में विभाजित
यातायात – चार ट्रैफिक प्लान, आंतरिक और बाहरी डायवर्जन
चिकित्सा- 165 सरकारी और 140 निजी अस्पतालों में बेड रिजर्व किया गया।
आठ अस्थायी अस्पताल तथा 100 एंबुलेंस, 57 मेडिकल टीम रहेगी, 12 बोट एम्बुलेंस।
ग्रीन कॉरिडोर-तीन प्रमुख कारिडोर- सभी अस्पतालों तक निर्बाध पहुंच की व्यवस्था
जल सुरक्षा- एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी, जल पुलिस, गोताखोर
निगरानी- 25 वॉच टावर, सीसीटीवी, पीए सिस्टम और मेटल डिटेक्टर
खोया-पाया-11 केंद्र (प्रत्येक जोन में 1)
नाव संचालन-सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक निजी नावों पर प्रतिबंध।
पार्किंग स्थलों पर पेयजल, शौचालय, 3000 सफाईकर्मी और इनकी निगरानी के लिए 140 लोग करेंगे।
सुरक्षा व्यवस्था
1-आधुनिक तकनीक और निगरानी व्यवस्था
आल-टेरेन व्हीकल (एटीवी)-10 वाहन (रेत में भी चलने वाले वाहन)
एंटी-ड्रोन सिस्टम की तैनाती
साइबर सुरक्षा टीम
2- पुलिस बल की तैनाती
पुलिस अधीक्षक -16
अपर पुलिस अधीक्षक -16
पुलिस उपाधीक्षक – 50
निरीक्षक-160
उपनिरीक्षक-1600
हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल-5000
3- विशेष सुरक्षा बलों की तैनाती
पीएसी- 17 कंपनियां
पीएसी बाढ़ राहत-3 कंपनियां
एनडीआरएफ- 3 टीमें
एसडीआरएफ- 2 टीम
जल पुलिस-180 कर्मी।
अग्निशमन विभाग -23 टीम
आरएएफ- 5 कंपनी
एटीएस- 3 टीमें
यातायात -1500 यातायात पुलिसकर्मी
11900 कुल पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात।